सोमवार, 22 अप्रैल 2019

शब्दों का फेर ••••••

शब्दों का फेर 
 
जो है वो ब्रह्म है,अधिकांश शब्दों का उत्तर उन्ही में छुपा होता है,यदि उनको उल्टा पुल्टा कर लो और जीवन मे उतार लो तो कभी दुखो को प्राप्त नही करोगे।
जैसे एक आम इंसान को दिशा कब मिलती है तो दिशा का उल्टा कर दो शादी, शादी के बाद ही दिशा मिलती है नही तो वो यू ही इधर उधर भटकता रहता है।
एक शब्द है किसी को कुछ देना तो उल्टा कर दो ना दे।किसे से कुछ लेना तो ना ले।भ्रष्ट्राचार यही समाप्त हो जाएगा।
रम पियोगे तो जल्दी से मर जाओगे।
यम के पास जाना हो तो मय के पास जाओ,यम के पास पहुचा देगा।
एक शब्द है लोन वो खुद ही कह रहा है नलो और लोग लाइन लगा के लोन ले रहे है और दुखों को प्राप्त हो रहे है।
एक शब्द है मेडिकल इस को उल्टा कर दो लकड़ी में अर्थात आपको यदि लकड़ी में जल्दी से जाना हो तो मेडिकल में जाओ।
दवा हमेशा वाद का कारण रही है है।
रमा के चक्कर मे पड़ोगे तो मार खाओगे।आसाराम,रामरहीम अंदर है,
दातिमहराज का नंबर है।
लेडी क्या करती है तो डिले कर देती है।
युवा कहा रहता है तो वायु में।
जो आदमी आपको टोपी पहनाये उसे पीटो।योगी जी आगे से ध्यान रखना।
रोड पे चलो तो डरो।
यदि आपको टॉप पे रहना हो तो जो बन्दा टॉप पे बैठा है उसको पटा।
लता की ताल पर सारा जहा नाच रहा है।
एक है सोनिया यानि सो।एक तू ही धनवान गोरी बाकी सब कंगाल।
विश्वामित्र के कान में मेनका ने कहा,मेनका का उल्टा कर दो कान में
क्या कहा कि नर्तकी कभी कीर्तन नही करने देती।नर्तकी का उल्टा कर दो कीर्तन और कीर्तन का उल्टा कर दो नर्तकी।
पंडित तरूण दुवे विदिशा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें