काग(कौवा) भी बताता है - 'भविष्य'
पक्षियों में काग सबसे अधिक बुद्धिमान पक्षी माना गया है ! काग यदि एक बार किसी का चेहरा देख लेतो उसे भूलतनहीं है ! ये इतना समझदार होता है कि जब इसने अखरोट(अक्रोट) खाना होता है, तो यह अखरोट को सड़क पर रख देते हैं, जब अखरोट के ऊपर से गाड़ी गुजरते ही अखरोट टूट जाता है तब काग अखरोट को खा लेता है !
काग आसानी से हार नहीं मानता है ! इसकी मस्तिष्क सरंचना बहुत कुछ मनुष्य से मिलती-जुलती है ! आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि काग भी भविष्यवक्ता है ! यदि काग की चेष्टताओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया जाए, तो बहुत से आश्चर्यजनक तथ्य सामने आते हैं -
* बहुत से काग मिलकर यदि किसी गाँव अथवा नगर में शब्द करें अर्थात बोलें, तो उस नगर अथवा गाँव में 'दुर्भिक्ष' (अकाल) पड़ता है !
* सेना की गाड़ी अथवा सामान पर बैठकर काग बोलें, तो युद्ध अथवा सैनिक कार्यवाही आदि की पूर्व सूचना है !
* यदि जल को देखकर शब्द करे, तो वर्षा होने की पूर्व सूचना है !
* यदि काग रात्रि के समय विचरण करें, तो जनजीवन में उपद्रव होने का संकेत है !
* यात्रा हेतु गमन करते समय यदि सामने से काग शब्द करता हुआ उड़ जाए, तो बहुत अधिक धन की प्राप्ति होती है !
* काग यदि गाए की पूंछ पर बैठकर शब्द करे, तो 'सर्प' का दर्शन होता है !
* भैंस के ऊपर बैठकर काग बोले तो 'ज्वर' (बुखार) होता है !
* काग मुख में यदि खाद्य पदार्थ(रोटी अथवा फलादि) लाता हुआ दिखे, तो अभीष्ट कार्य की सिद्धि होती है !
* अनाज के ढेर पर काग बैठा हुआ दिखे, तो धन प्राप्ति होती है !
* काग यदि धूल में लोटपोट हेता हुआ दिखे, तो वर्षा हेती है !
* आपस में लड़ते हुए काग दिखें, तो या तो किसी की हत्या होती है या कोई पकड़ा जाता है !
काग यदि किसी के सिर पर बैठ जाए यह सिर पर काग के पंख लग जाए तो मृत्यु तुल्य कष्ट होता है
यदि किसी के सिर पर काग बैठ जाए तो अपने रिश्तेदारों से मृत्यु होने की सूचना देने से वह अरिष्ट शांत हो जाता है और बाद में शुभ समाचार की सूचना देना चाहिए इसके बाद गोदान स्वर्ण दान और महामृत्युंजय जाप करना चाहिए
काग यदि अपने घर पर शब्द आवाज करें तो समझना चाहिए की घर पर कोई मेहमान आने वाला है
Pandit Tarun Dubey
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें